
उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून
उत्तरकाशी जनपद के पत्रकार राजीव प्रताप की रहस्यमई मौत प्रकरण की सीबीआई जाँच की मांग को लेकर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक लक्ष्मण सिंह भंडारी ने पर्व राज्यपाल /मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को एक पत्र सौंपा है!लक्ष्मण सिंह भंडारी ने मांग की है कि राजीव प्रताप की मौत पर परिजनों व क्षेत्रवासियों को संदेह हुआ है, जिस तरह से वे गायब हुए व उसके दस दिन बाद संदिग्ध अवस्था में शव मिला है उससे वाहन दुर्घटना में मौत होना शक पैदा करता है!लिहाजा मौत के कारणों की सीबीआई जाँच होनी आवश्यक है!