महेश भट्ट बने पेयजल निगम संघ के जिलाध्यक्ष, सचिव बने हरीश चंद्र

उत्तराखंड एक्सप्रेस 

उत्तरकाशी। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ शाखा उत्तरकाशी की ओर से मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कर्मचारी महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें महेश चंद्र भट्ट को सर्व सम्मति से संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि सचिव पद पर हरीश चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर केलाश सेमवाल, संरक्षक शशिधर प्रसाद नौटियाल एवं बलवीर पंवार को सदस्य चुना गया है।

इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्ष महेश चंद्र भट्ट ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कर्मचारियों की समस्या के निराकरण के लिए प्रमुखता से कार्य करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *