उत्तरकाशी : एनसीसी के तत्वाधान में महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय की 3/3 एनसीसी प्लाटून के तत्वाधान में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉo एमपीएस परमार ने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि अब किसी राष्ट्र के विकसित होने का मानक उसे देश की अंतरिक्ष क्षमताओं से आंका जाता है। उन्होंने कैडेट्स को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की जानकारी भी दी। भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉक्टर अरविंद कुमार रावत ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की पृष्ठभूमि बताते हुए भारत के चंद्रयान मिशन की जानकारी दी। कैलाश रांगड असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक विज्ञान विभाग ने कैडेट्स को पीपीटी के माध्यम से अंतरिक्ष अन्वेषण की आवश्यकता, इससे होने वाले मानव समाज को तकनीकी उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने वैश्विक समस्याओं से अंतरिक्ष अन्वेषणों द्वारा निदान पर चर्चा के साथ भारतीय स्पेस लक्ष्यों से कैडेट्स को अवगत करवाया। सीनियर अंडर ऑफिसर भूदेव नौटियाल ने इस अवसर पर अंतरिक्ष अन्वेषण पर प्राचीन भारतीय उपलब्धियों की जानकारी कैडेट्स के मध्य साझा की। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एनसीसी इकाई के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने किया। कार्यक्रम में अंडर ऑफिसर पीयूष त्रिपाठी, सलोनी, क्वार्टर मास्टर सार्जेंट शिवराम, सार्जेंट अखिलेश, आयुष कोहली, ख्याति, नेहा चौहान सहित कुल 77 कैडेट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *