
जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट में वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्व सहमति से प्रमोद नौटियाल को अध्यक्ष व केशव भटवान को सचिव मनोनीत किया गया!शुक्रवार को उत्तराखण्ड वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ, शाखा बड़कोट का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन स्वरूप चन्द रमोला, प्रदेश अध्यक्ष, सहायक वन कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता एवं देखरेख में विधिवत् सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसके अंतर्गत नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया!जिसमें प्रमोद नौटियाल अध्यक्ष, केशव भटवान सचिव मनोनीत किये गये! नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अन्य पदों पर निर्विरोध रूप से सदस्यों का निर्वाचन हुआ! संघ संरक्षक विनोद सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण असवाल, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बडोनी संयुक्त मंत्री जय गौड़,महिला उपाध्यक्ष कुमारी अंजनी पंवार को सर्व सहमति से मनोनीत किया गया!
अधिवेशन में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा संघ की भावी कार्ययोजना पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।यह अधिवेशन सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें संगठन की एकजुटता एवं सक्रियता का परिचय परिलक्षित हुआ।