जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
पुरोला विधानसभा से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल के क्षेत्र भ्रमण के दौरान बनाल क्षेत्र युवा संघठन के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष निरीश नौटियाल के नेतृत्व में उनसे मुलाक़ात कर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को एक ज्ञापन सौपा!युवा संघठन द्वारा विधायक को दिए गये ज्ञापन में कहा गया है कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र में पट्टी बनाल का लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र शामिल है, जो प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। आज भी यह क्षेत्र अनेक विकासात्मक कार्यों की प्रतीक्षा में है।युवा संघठन ने विधायक से मांग की है कि जनहित में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गडोली (सराड़ी) का उच्चीकरण अत्याधुनिक सुविधाओं सहित करवाया जाय ।राजकीय इंटर मीडिएट कॉलेज गडोली को अटल उत्कृष्ट विद्यालय में उच्चीकृत किया जाय, तथा शिशाला- नथेड़गांव मोटर मार्ग निर्माण कार्य की अविलम्ब स्वीकृति दी जाय।गौल-अरुण मोटर मार्ग लंबित योजना का कार्य प्रारम्भ कर कोटला-जखाली-धौंसाली-घुंड मोटर मार्ग का निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाय ।बिगराड़ी – करनाली मोटर मार्ग लंबित कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाय।युवा संघठन ने विधायक के माध्यम से ऐतिहासिक राजकीय देवलांग पर्व के अवसर पर पर्यटन मंत्री को आमंत्रण पत्र भी प्रेषित किया!