आस्था – भक्ति :- नवरात्रि के शुभारम्भ पर ग्राम मोल्डा थान में विराजे माँ भद्रकाली व नाग देवता, सालभर मोल्डा मंदिर में होंगे माँ भद्रकाली व नाग देवताओं के दर्शन

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट /उत्तरकाशी

रंवाई घाटी के हजारों श्रधालुओं की आस्था व भक्ति की अधिष्ठाती देवी माँ भद्रकाली सोमवार को शारदीय नवरात्रि के शुभारम्भ पर अपने मूल थान ग्राम मोल्डा के पौराणिक मंदिर में विराजमान हो गई है!उनके साथ भौसर -पौसर नाग देवताओं की मूर्तियां भी विराजमान हो गये हैँ!अब एक साल तक माँ भद्रकाली व नाग देवताओं के दर्शन ग्राम मोल्डा मंदिर में होंगे!इससे पूर्व सालभर तक माँ भद्रकाली व नाग देवता ग्राम पौन्टी थान में विराजमान थे!सोमवार को दोपहर के समय ग्राम पौन्टी में पौन्टी में सैकड़ों श्रधांलुओं की मौजूदगी में माँ भद्रकाली व नाग देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना हुई, उसके बाद पारम्परिक रीति रिवाज के अनुसार माँ भद्रकाली व नाग देवताओं की भोग मूर्तियों का श्रृंगार कर पालकी के अंदर गोतखली व झोलियों में रखा गया, तथा माँ भद्रकाली की पालकी का श्रृंगार किया गया!दोपहर ढलने के बाद पौन्टी, मोल्डा, डंडाल गांव, खांसी, बिनाई, कंताड़ी, हुडोली, पाणी गांव, नैलाडी, सुनारा, सौंदाड़ी, नाड़ा -संखाल सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रधांलुओं व पुजारी, बाजगियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ मोल्डा के लिए प्रस्थान किया, मोल्डा गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने पारम्परिक रीति रिवाज के साथ माँ भद्रकाली व नाग देवताओं का स्वागत कर जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान किया!देर शाम को ऐतिहासिक मोल्डा मंदिर में माँ भद्रकाली व नाग देवताओं की भोग मूर्तियों की पूजा अर्चना कर गद्दी पर विराजमान कराये गये!इस अवसर पर कुलांनंद बहुगुणा, बुद्धिराम बहुगुणा, देवप्रसाद बहुगुणा, चन्द्रमोहन बहुगुणा, यशवंत रावत, रविंद्र भंडारी, संजय चौहान, रुकम सिंह राणा, सुंदर सिंह पंवार, करम चंद चौहान, प्रवीन बहुगुणा,महिमानंद तिवारी, हरिमोहन सिंह, जगवीर पंवार, दीवान सिंह, विनोद, शांति प्रसाद, विशाल मणी, मोहन प्रसाद, रामप्रसाद, महेश्वर प्रसाद, रामप्रकाश,चैन सिंह,बाचीस्पति, जयबीर दास, सोबन दास, नीलमदास, सूर्यपाल रावत, हरदेव पंवार, भरत असवाल, कृष्णदेव बहुगुणा, अरविन्द सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *