*रंवाई लोक महोत्सव के समापन समारोह में दिखी समृद्ध लोक संस्कृति की झलकियां, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश रावत सहित कई प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित*

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*नौगांव/उत्तरकाशी*

उत्तरकाशी जनपद के नौगांव में आयोजित तीन दिवसीय “रंवाई लोक महोत्सव का समापन रविवार को रंवाई की समृद्ध लोक संस्कृति की झलकियों व विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभावान सख्सियतों को सम्मानित करने के साथ हुआ!
रवांई लोक महोत्सव के समापन अवसर पर रंवाई घाटी की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। रवांई फैशन शो प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र रहा। पहनावे के साथ मंच पर उतरे प्रतिभागियों ने प्रदर्शन कर अपने पारंपरिक पहनावे और बोली-भाषा को बचाने का संदेश दिया। वही सांस्कृतिक संध्या में रूपी राणा ने सभी दर्शकों को झुमाया। रूपी राणा ने सलारी मलारी, बिजूमा ले में सभी अतिथियों ने तांदी लगाई। रवांई लोक महोत्सव में कला के क्षेत्र में जगमोहन बंगाणी और साहित्य के क्षेत्र में अध्यापक दिनेश रावत को रवांई गौरव 2025, खेल के क्षेत्र में महक चौहान रवांई रत्न, पारंपरिक पहनावे और बोली-भाषा को बचाने का दिया संदेश पत्रकारिता के क्षेत्र में दिनेश रावत को रवांई सेवा सम्मान, उद्यमी के क्षेत्र में जय राज बिष्ट को सम्मानित किया गया। साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में सेवानिवृत बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलम सिंह भंडारी को रवांई रत्न सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में सभी लोगों को मुख्य अतिथि विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। फैशन शो प्रतियोगिता में आस्था भंडारी प्रथम, बीना और मिनिका द्वितीय और विजेंद्र सिंह तृतीय रहे।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय देहरादून की ओर से चित्रप्रदर्शनी, प्रतियोगिता, गोष्ठी, विशेषज्ञ व्याख्यान करवाए गए।कार्यक्रम में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक केदार सिंह, राज्य मंत्री गीता राम गौड़, जशोदा राणा, अनुपमा रावत, शशि मोहन राणा, श्याम डोभाल, अजवीन पंवार, चैन सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संचालन प्रेम पंचोली और दिनेश रावत ने किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *