*उत्तरकाशी : ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत न्याय पंचायत गडोली में हुआ भव्य शिविर का आयोजन, 271 लोगों को किया गया विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद में संचालित 45 दिवसीय विशेष अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत आज विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत गडोली के इंटर कॉलेज गडोली में भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत गडोली के शिविर में तहसीलदार रेनू सैनी की अध्यक्षता में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया। शिविर में लगभग 660 से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं से कुल 271 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।

न्याय पंचायत गडोली में आयोजित भव्य शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 26 हिस्सा प्रमाण पत्र बनाए गए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 12 बीपीएल प्रमाण पत्र,05 SECC प्रमाण पत्र, एनआरएलएम में राजा रघुनाथ सीएलएफ से नमामि गंगे को रू 5 लाख राशि का चेक वितरित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 11 परिवार रजिस्टर की नकल,06 परिवार संशोधन,01 मृत्यु प्रमाण पत्र सहित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कृषि विभाग द्वारा 20 कृषि यंत्र तथा रसायन वितरित किए। उद्यान विभाग द्वारा 30 उद्यान कार्ड वितरित तथा 20 नामांकन किए गए तथा 500 ग्राम सब्जी बीज वितरित किए। बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थान द्वारा CRISIL SBI बीमा पेंशन, आर्थिक नियोजन, बचत निवेश आदि बिंदुओं की जानकारी प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 05 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 29 ई केवाईसी तथा 08 शिकायतों का समाधान किया गया।

शिविर में कुल 10 लिखित शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 08 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सिंचाई विभाग द्वारा नाबार्ड के अंतर्गत 19 पर्वतीय नहरों के मरम्मत हेतु आगणन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 90 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 50 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 03 लोगो को नए बिजली संयोजन की जानकारी व 02 विद्युत बिल जमा सहित प्राप्त 05 शिकायतों का निस्तारण किया। सेवायोजन विभाग द्वारा एआई एवं रोबोटिक्स के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। वन विभाग द्वारा वन्य जीव के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान से ग्रामीणों ने सरकार की इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। न्याय पंचायतों में आयोजित शिविरों में ही आवश्यक प्रमाण पत्र और शिकायतो का निस्तारण हो रहा है।

शिविर में दर्जा राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप कुमार, जिला पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह रावत, गडोली ग्राम प्रधान रोशनी देवी सहित 12 ग्राम प्रधान, 03 क्षेत्र पंचायत सदस्य, खंड विकास अधिकारी कैलाश चंद्र रमोला, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *