
जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के अंतर्गत आज सोमवार को विकासखंड डुंडा की न्याय पंचायत नाकुरी के राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ बरसाली में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जा राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, अपर सचिव उत्तराखंड शासन नवनीत पांडेय,अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित महत्वपूर्ण अभियान *“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”* अपने लक्ष्य को साकार कर रही है। इस अभियान के तहत लोगों को उनके गृह क्षेत्र में ही सरकारी सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रत्येक न्याय पंचायत में आयोजित किए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों में ग्रामीणों को उनके द्वार पर ही सरकार की योजनाओं से आच्छादित होने की सहूलियत मिल रही है।शिविर में क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कुल 56 शिकायते दर्ज हुई जिनमें से 48 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया!
शिविर में ज्ञानेन्द्र सिंह राणा द्वारा मांगलीसेरा में पटवारी चौकी और मिनी सचिवालय में कार्मिक नहीं बैठने की शिकायत उठाई जिस पर अपर सचिव नवनीत पांडेय द्वारा उपजिलाधिकारी डुंडा को पटवारी और संबंधित अधिकारियों को दिन नियत कर बैठने के निर्देश कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंगोट गांव में एक ग्रामवासी के नए बिजली संयोजन की मांग की शिकायत की गई जिसके द्वारा नए संयोजन की रसीद ले ली गई है जिस पर विद्युत विभाग द्वारा संयोजन की 300 मीटर दूरी बताई गई है विधायक सुरेश चौहान द्वारा 15 दिन के अंदर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को दिए। पांव गांव के सुभाष रावत द्वारा पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई जा रही सड़क से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की शिकायत की जिस पर अपर सचिव द्वारा पीएमजीएसवाई को तत्काल लाइन सुचारू कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कुंसी ग्राम के ग्रामीणों द्वारा पानी के दो व तीन बिल आने की शिकायत की जिस पर विधायक द्वारा जल संस्थान को गांव में निरीक्षण कर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए अन्य शिकायत विद्युत विभाग से बिना संयोजन के बिल आने की शिकायत पर जांच कर तत्काल कार्यवाही करने की के निर्देश दिए। समाजसेवी अनमोल द्वारा राज्य आंदोलनकारी के आश्रित की पेंशन संबंधी शिकायत पर अपर सचिव द्वारा उपजिलाधिकारी को एक सप्ताह में जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एक फरियादी द्वारा लड़की की शादी हेतु अनुदान की मांग पर विधायक द्वारा समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
न्याय पंचायत नाकुरी में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 20 जाति,स्थाई,आय, हिस्सा प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की गई। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 180 पंचायतीराज विभाग द्वारा 44, कृषि विभाग द्वारा 25, उद्यान विभाग द्वारा 10 लोगो को योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित किया। बैंकिंग सेक्टर द्वारा द्वारा 50 लोगो को बीमा और ऋण संबधी जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 15, उद्योग विभाग द्वारा 15, सहकारिता विभाग द्वारा 19 लोगो को लाभान्वित किया गया। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 02 महालक्ष्मी किट योजना वितरित करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई। आयुष विभाग द्वारा 85 लोगो का परीक्षण कर आवश्यक दवाई दी। सेवायोजन विभाग द्वारा 06 लोगो को कैरियर काउंसलिंग व रोजगार संबंधित जानकारी प्रदान की गई। पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि अभियान के अंतर्गत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अपने गृह क्षेत्र में ही आवश्यक प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं, वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी बिना किसी भागदौड़ के उनके द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जनता की शिकायतों का निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
अपर सचिव उत्तराखंड शासन नवनीत पांडेय ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे और सरकार का उद्देश्य है कि प्रशासन स्वयं लोगों के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निस्तारण हो।
शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, जिला महामंत्री महावीर सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष रजनीश चौहान, अवधेश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट, हीरा लाल शाह, ग्राम प्रधान बरसाली सुरजीत सिंह टोलिया सहित अन्य ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयवर्धन, पंकज भट्ट सहित अन्य सदस्य, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, एपीडी रमेश चन्द्र, खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी एसएस वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।