जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
नौगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत मोल्डा में ग्रामवासियों द्वारा मौनी अमावस्या के अवसर पर अतिथि सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया!सम्मान कार्यक्रम में यमुनोत्री विधानसभा से विधायक संजय डोभाल बतौर मुख्य अतिथि, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरोज पंवार के प्रतिनिधि अजवीन पंवार अति विशिष्ट अतिथि, युवा समाजसेवी डॉ कपिल रावत व रणवीर सिंह रावत विशिष्ट अतिथि सम्मिलित हुए!
अतिथि सम्मान कार्यक्रम को सम्भोदित करते हुए यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि अपने चार साल के कार्यकाल में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए भरसक प्रयास किया है, तथा निरंतर आगे भी पूरी विधानसभा के समग्र विकास के लिए वे संघर्षरत रहेंगे!विधायक ने कहा कि माँ भद्रकाली के पावन धाम ग्राम मोल्डा में विकास कार्यों के लिए जिस माध्यम से भी उनसे सहयोग होगा वे हर समय तैयार हैं, गांव में बारात घर निर्माण करने के लिए वे अपने स्तर से हर सम्भव सहायता करेंगे!कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नौगांव श्रीमती सरोज पंवार के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित अजवीन पंवार ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख ने मोल्डा गांव में बारात घर निर्माण के लिए वित्त से चार लाख रूपये की धनराशि की घोषणा की है, तथा छह लाख रूपये मनरेगा के तहत देने के लिए वचनबद्धता की है, ब्लॉक प्रमुख गांव के विकास के लिए सदैव सजग व प्रतिबद्ध हैं!पंवार ने मोटर मार्ग से गांव तक मेरा गांव-मेरी सड़क योजना के तहत लिंक मार्ग बनाने का ग्राम वासियों को आश्वासन दिया!इससे पूर्व ग्राम मोल्डा पहुंचने पर ग्राम वासियों ने ग्राम प्रधान कर्मचंद चौहान की अगुवाई में अतिथियों का ढोलबाजों के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया, ग्राम प्रधान ने विधायक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व अन्य अतिथियों का ग्राम सभा में आगमन के लिए स्वागत करते हुए आभार ब्यक्त किया! कार्यक्रम को डॉ कपिल रावत, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य भगतराम बहुगुणा, सोबत सिंह चौहान, बुद्धिराम बहुगुणा, कृष्णानंद बहुगुणा, रतनमनी बहुगुणा ने भी सम्भोदित किया!इस अवसर पर पूर्व प्रधान देवप्रसाद बहुगुणा,सुरेन्द्र बहुगुणा, श्रीमती विनीता चौहान, श्रीमती विनीता, गिरीश चौहान, नवीन बहुगुणा, शांति प्रसाद, जगदेव सिंह, रामप्रकाश, यशोब कुमार, रमेश दास, त्रेपन सिंह, रजन दास, देवदास, सूर्यप्रकाश, बाचीस्पति, आशीष, अनिल,किशन, कुलदीप,बनीता देवी, शीशपाल सिंह, सागरदास, वार्ड सभासद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे!कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश बहुगुणा ने किया!