उत्तरकाशी : पेयजल लाईन खराब होने के कारण दो दिन से पानी को तरसे दृष्टि दिव्यांग छात्र -छात्राएं, जल संस्थान ने पल्ला झाड़ा

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

नौगांव /उत्तरकाशी

पेयजल लाईन खराब होने के कारण परमार्थ विजय पब्लिक स्कूल (दिव्यांग छात्रावास )तुनाल्का, नौगांव के दर्जनों दृष्टि दिव्यांग छात्र -छात्राएं रविवार सुबह से पेयजल को तरस गये हैँ, आज स्थिति यह हो गई है कि छात्रों को पीने व हाथ -मुँह धोने के लिए बिना पानी ही रहना पड़ रहा है!विद्यालय की प्रबंधक /प्रधानाचार्य श्रीमती विजयलक्ष्मी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में जल संस्थान की पेयजल लाईन के संयोजन से पानी की आपूर्ति होती है, जोकि दो दिन से खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है!उपरोक्त संबंध में ज़ब जल संस्थान से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने पेयजल लाईन यह कह के ठीक करने से मना कर दिया कि उक्त पेयजल लाईन को अब जल निगम के द्वारा संचालित किया जा रहा है!श्रीमती विजयलक्ष्मी जोशी ने बताया कि स्कूल में जो पानी की टंकियां पानी स्टोर के लिए लगाई गई है उनका पानी भी समाप्त हो चूका है, जिससे दिव्यांग बच्चों के लिए पेयजल की विकट समस्या उतपन्न हो गई है!स्कूल के आसपास कोई प्राकृतिक स्रोत न होने के कारण पेयजल की किल्ल्त हो गई है!श्रीमती जोशी ने प्रशासन से तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाने की अपील की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *