*उत्तरकाशी : बड़कोट को जल्दी मिलेगी रिंग रोड़ की सौगात, रोड़ का प्राथमिक सर्वे कार्य हुआ पूरा : विनोद डोभाल*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

नगरपालिका परिषद बड़कोट को आने वाले कुछ महिनों में रिंग रोड़ की सौगात मिलने जा रही है, तथा नगर क्षेत्र में कई अन्य विकास कार्य भी किये जा रहें हैं!नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर को जाम से मुक्ति के लिए नगरपालिका क्षेत्र में रिंग रोड़ का निर्माण होना आवश्यक है!जिससे बड़कोट शहर में दिनों दिन बढ़ रहे यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलेगी, तथा आये दिन लग रहे जाम से भी छुटकारा मिलेगा!नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने बताया कि रिंग रोड़ का प्राथमिक सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है, तथा रोड़ निर्माण के लिए विस्तृत आंगड़न तैयार किया जा रहा है!उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगरपालिका द्वारा करोड़ों रूपये के विकास कार्य कराये जा रहे हैं, जिनमें रजत जयंती पार्क सहित सम्पर्क मार्गो का निर्माण व नाली निर्माण कार्य शामिल हैं!नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि तिलाड़ी रोड़ पर निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क में युवाओं व बच्चों के मनोरंजन के लिए एक कृत्रिम झील का निर्माण भी किया जायेगा!अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में नगरपालिका द्वारा दस करोड़ रूपये लागत से अधिक के विकास कार्य किये गये हैं जिनमें वार्ड तीन, चार व एक में वैरोला तक सड़क निर्माण, वार्ड पांच व छह में सिनेमा गली से तिलाड़ी मोटर मार्ग तक सड़क निर्माण, नगर क्षेत्र की नालियों पर स्लेब, बड़कोट गांव में पार्क व मिनी स्टेडियम निर्माण, सभी वार्डों में जल निकासी हेतु नाली निर्माण, हेलीपेड की सुरक्षा दीवार व सड़क डामरीकरण कार्य सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं, जिनमें से कुछ पूर्ण कर लिए गये हैं तथा कुछ योजनाओं पर कार्य गतिमान हैं!नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि वे नगर क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयासरत हैं, तथा मुलभुत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जायेगा!अध्यक्ष ने बताया कि नगर के आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डों में सीसीटीवी लगाए गये हैं!उन्होंने आमजन से अपील की है कि नगर को स्वच्छ रखने व विकास कार्यों को पारदर्शिता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए अपना सहयोग नगरपालिका प्रशासन के साथ बनाये रखें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *