बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने दिये बड़कोट पेयजल संकट से निपटने के निर्देश

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

 

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव नगर पालिका परिषद बड़कोट मे पेयजल की किल्लत से जूझ रहे लोगों को जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है।शनिवार को मुख्यमंत्री ने सचिव को बड़कोट पेयजल संकट के समाधान के लिए निर्देश जारी किये है।उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट पेयजल संकट से जल्द निपटने के निर्देश सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए। सीएम के निर्देश पर पेयजल विभाग की ओर से दो चरणों में योजनाएं तैयार की जा रही है। हमेशा के लिए इस पेयजल संकट को दूर करने को यमुना नदी से पानी लाने का जिम्मा जल निगम को दिया गया है। जल संस्थान को तत्काल राहत पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।उत्तरकाशी जनपफ में चार धाम यात्रा में यमुनोत्री धाम पहुंचने का मुख्य पड़ाव बड़कोट पिछले कुछ समय से गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। इस साल यात्रियों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोत्तरी और जबरदस्त पड़ी गर्मी के कारण पूरा बड़कोट क्षेत्र गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से पेयजल संकट पर विरोध जताया गया।तथा लगातार आंदोलन शुरू किए गए। इसका संज्ञान लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिव पेयजल अरविंद सिंह हंयाकी को तत्काल इस संकट के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। शनिवार को सचिव पेयजल अरविंद सिंह हंयाकी ने बताया कि स्थायी समाधान को अब जल निगम यमुना नदी से पानी इस क्षेत्र में पहुंचाएगा। जल निगम को एक सप्ताह में डीपीआर तैयार कर शासन को देने के निर्देश दिए गए हैं।विदित रहे कि नगर पालिका परिषद बड़कोट मे पिछले लम्बे समय से पेयजल संकट बना हुआ है, स्थानीय लोग तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे है।पेयजल संकट के लिए पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समाधान की अपील की थी।तथा अन्य जन प्रतिनिधियों व संघठनों द्वारा भी लगातार पेयजल समस्या के समाधान के लिए पत्राचार व आंदोलन कर पेयजल संकट के समाधान की लगातार मांग की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *