बड़कोट वासियों को जल्दी ही मिलेगा पेयजल की किल्ल्त से छुटकारा, नलकूप पेयजल योजना की पहली ट्रायल रही सफल

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट /उत्तरकाशी

नगरपालिका परिषद बड़कोट वासियों को पेयजल की किल्ल्त से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है!रविवार की देर शाम नलकूप पेयजल योजना की पहली ट्रायल सफल रही! महज आधे से एक घंटे में मुख्य टैंक भर गया, जो यह संकेत देता है कि इस बार बड़कोट को भीषण जल संकट से जूझना नहीं पड़ेगा।तथा यात्रा सीजन के चलते होने वाली पेयजल आपूर्ति भी सुचारु बनी रहेगी!नगरपालिका अध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल ने अपने शोसल मिडिया अकाउंट पर जारी एक बयान में जानकारी देते हुए बताया कि यह सिर्फ एक पेयजल योजना नहीं, बल्कि सभी नगर वासियों के धैर्य, संघर्ष और सामूहिक प्रयासों की जीत है। मार्च के अंत तक सभी मशीनें सुचारू रूप से काम करने लगेंगी, और अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक अतिरिक्त टैंक भी तैयार हो जाएगा। यह राहत अस्थायी नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों तक हर घर में पानी की उम्मीद जगाने वाला एक नया सवेरा है।डोभाल ने कहा कि आप सभी नगरपालिका वासियों के सपनों को हकीकत बनाने की यह कोशिश जारी रहेगी, और जब तक पेयजल पंपिंग योजना पूरी नहीं हो जाती, तब तक हर बूंद की कद्र के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।यह जीत आपकी है, यह प्रयास आपका है—आपके हक के पानी तक यह संघर्ष जारी रहेगा!नगरपालिका अध्यक्ष ने सभी आमजन से अपील की है कि नगर के विकास के लिए समय समय पर अपने सुझाव जरूर साझा करें, ताकि विकास कार्यों में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *