संघर्ष से सत्ता के शीर्ष तक का सफर तय किया है भाजपा ने :- गीता रावत

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जिला कार्यालय उत्तरकाशी में मंगलवार को गंगोत्री विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य वक्ता राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की नव नियुक्त उपाध्यक्ष गीता रावत पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा का मार्ग दर्शन यहां मौजूदा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को मिला।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित पार्टी है हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, इसके बाद हमारे लिए पार्टी का स्थान है और अंत में मैं अर्थात कार्यकर्ता व पदाधिकारी हैं।

भाजपा के शासन में देश को सशक्त नेतृत्व मिला है।जिसकी देश ही नहीं विश्व में विशिष्ट पहचान स्थापित हुई है। पहले श्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में और वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में विशेष स्थान बना है ।आज मोदी विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं उनकी आवाज को दुनिया पूरा महत्व व सम्मान देती है यूक्रेन युद्ध हो या G 20 या अन्य अंतरराष्ट्रीय घटनाएं अथवा संगठन हर स्थान पर मोदी का प्रभाव साफ दिखाई देता है।
भाजपा की सरकारी सेवा सुशासन और विकास के मंत्र पर काम कर रही है भाजपा नेतृत्व का मानना है कि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए आए हैं हमारी सरकारें सेवा के साथ ही सुशासन के मार्ग पर चल रही है जिसमें सर्वजन हिताय का ध्यान रखते हुए पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था मुख्य आधार है साथ ही सर्वांगीण विकास पर भी सरकारों द्वारा पूरा जोर दिया जा रहा है जिससे आम जनता की स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार आदि को सुनिश्चित करते हुए उनका जीवन अधिक सुविधायुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर दायित्व धारी और मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा गीता रावत ने कहा भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी इसके बाद से पार्टी ने भारतीय राजनीति में धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत की और आज यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
2024 लोकसभा चुनाव भाजपा ने 240 सीटें जीती और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने यह भी एक रिकॉर्ड है, क्योंकि वह लोकसभा चुनाव के परिणाम के आधार पर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने ।
1980 से 2024 तक भाजपा ने संघर्ष से लेकर सत्ता तक का सफर तय किया है 2014 से अब तक बहुमत के साथ केंद्र में लगातार सरकारी बनाई अब बीजेपी भारत की सबसे प्रभावशाली और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने कहा पिछले 11 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने आर्थिक सुधारो बुनियादी ढांचे डिजिटल इंडिया रक्षा आंतरिक्ष सामाजिक और कल्याण वैश्विक कूटनीति के कही महत्वपूर्ण पहल की है।

भारत ने यूके को पीछे छोड़ते हुए विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव प्राप्त किया, प्रधानमंत्री के वर्तमान कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का का लक्ष्य है।
2014 से 2024 तक भारत ने अर्थव्यवस्था डिजिटल इंडिया आधारभूत संरचना रक्षा कृषि विज्ञान और सामाजिक कल्याण में जबरदस्त तरकी की है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एक नई शक्ति के रूप में उभरा है और आने वाले वर्षों में यह विकास यात्रा जारी रहेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक हरीश डंगवाल राजेन्द्र सिंह गंगाडी,भटवाड़ी मंडल अध्यक्ष मुंजेंद्र सिंह रावत बरसाली के मंडल अध्यक्ष रजनीश चौहान, गजणा के मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल,धनारी के मंडल अध्यक्ष प्रेम दत्त भट्ट, नगर अध्यक्ष राजीव बहुगुणा, राजेश राणा, हेमराज निजन, खुशाल सिंह नेगी, सूरत गुसाईं,प्रताप सिंह राणा, कृपाराम सेमवाल, विजय पाल मखलोगा, लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, राजदीप परमार, मीरा उनियाल सावित्री मखलोगा, ललिता सेमवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *