जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
श्रीमती शारदा राणा, अध्यक्ष उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि० की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबन्धक एवं जनपद की बहुउददेश्यीय सहकारी समितियों के सचिव / प्रबन्ध निदेशकों के साथ सहवर्गीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में बैंक उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह, भारत सिंह, जिला सहायक निबन्धक, सहकारी समितियां उत्तराखण्ड जनपद उत्तरकाशी एवं श्री मुकेश माहेश्वरी, सचिव/ महाप्रबन्धक, श्री पारित गुप्ता, डीडीएम नाबार्ड के साथ-साथ समस्त उपमहाप्रबन्धक, विकासखण्ड भटवाड़ी, डुण्डा एवं चिन्यालीसौड़ के समस्त शाखा प्रबन्धक, अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं समिति सचिवों ने प्रतिभाग किया। विकासखण्ड नौगांव, पुरोला एवं मोरी के समस्त शाखा प्रबन्धकों द्वारा बैठक में वचुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।
बैठक में बैंक की कार्यप्रणाली, बैंक एवं समितियों के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजनान्तर्गत अल्पकालीन एवं मध्यकालीन ऋण वितरण एवं ऋण वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। साथ ही सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं की प्रगति, वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु बैंक शाखाओं को आवंटित निक्षेप संचय, ऋण वितरण लक्ष्यों एवं ऋण वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैंक में लागू योजनाओं को जनपद के किसानों एवं युवाओं तक पहुंचाने के लिये बैंक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी, ताकि जनपद में रोजगार के नवीन अवसरों का सृजन किया जा सके।
समीक्षा के दौरान सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण वितरण एवं एनपीए वसूली की प्रगति अपेक्षानुसार न पाये जाने पर अध्यक्ष द्वारा गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। अध्यक्ष द्वारा 25 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले अधिकारियों को चेतावनी जारी किये जाने एवं 10 प्रतिशत से कम ऋण वसूली वाली शाखाओं के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश देते हुये स्पष्ट किया गया कि ऋण वसूली के प्रति किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। उन्होनें सभी शाखा प्रबन्धकों एवं समिति सचिवों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अध्यक्ष ने बताया कि बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के किसानों एवं युवाओं को ₹40.00 करोड़ का दीनदयाल योजना के अन्तर्गत शून्य दर पर ऋण वितरण किया गया है, आगामी 02 माह के उक्त योजना के अन्तर्गत शाखा प्रबन्धकों अवशेष अतिरिक्त लक्ष्य की शतप्रतिशत करने हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिये गये।
अध्यक्ष के बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों तक बैंक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु आगामी माह में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर ऋण मेलों को आयोजन किया जायेगा। इन मेलों के माध्यम से किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं उद्यामियों को विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को वित्तपोषण करते हुये जनपद में स्वरोजगार के अवसरों के सृजन हेतु प्रेरित करने का कार्य किया जायेगा। अध्यक्ष द्वारा बैंक अधिकारियों को बैंकिंग कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, नियमित निरीक्षण, केवाईसी, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, ऑडिट तथा खातों के मिलान जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।
अध्यक्ष द्वारा सहकारिता से समृद्धि, किसानों को आर्थिक मजबूती और युवाओं के लिये रोजगार सृजन के संकल्प को दोहराते हुये बैंक के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुये बैंक के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ण करने की अपील की।
