*उत्तरकाशी : पहाड़ी से गिरने पर एक व्यक्ति गंभीर घायल, हेली एम्बुलेंस द्वारा हायर सेंटर रेफर*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*पुरोला /उत्तरकाशी*

पुरोला तहसील क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे प्राप्त सूचना के अनुसार, मरीज ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान (आयु लगभग 53 वर्ष), पुत्र श्री किशन सिंह, निवासी पुरोला रोड, स्वील, हडोली, उत्तरकाशी लगभग 80-90 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण मरीज दुर्घटना का शिकार हो गया । इस गंभीर दुर्घटना के परिणामस्वरूप मरीज को फ्लैट चेस्ट, सांस लेने में भारी कठिनाई, कई पसलियों के फ्रेक्चर (Multiple Rib Fractures), दोनों तरफ की हंसली की हड्डी का फ्रेक्चर (Bilateral Clavicle Fracture), और छाती व गर्दन में सबक्यूटेनियस एम्फिसीमा जैसी गंभीर चोटें आई हैं, तथा न्यूमोथोरॅक्स की भी आशंका है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला से बेहतर उपचार और आईसीयू देखभाल हेतु एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। मरीज के परिजनों द्वारा जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया, जिसके क्रम में जिला प्रशासन द्वारा यूकाडा से समन्वय कर हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था कर मरीज को एम्स ऋषिकेश के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *