जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास सुरक्षित मजदूरों को पुलिस प्रशासन ने खाना खिलाकर उनके घरों को रवाना किया. पाली गाड़ चौकी प्रभारी कांतिराम जोशी ने बताया कि 19 मजदूरों में से 10 मजदूरों को पालीगाड़ पहुंचाया गया, इसके अलावा 9 मजदूर लापता थे, जिनमें से दो मजदूरों के शव मिल गए हैं. लापता मजदूरों में 5 नेपाली मूल, 3 देहरादून और 1 उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है! लापता लोगों के नाम
दूजेलाल (उम्र 55 वर्ष)
केवल थापा (उम्र 43 वर्ष)
रोशन चौधरी (उम्र 40 वर्ष)
विमला धामी (उम्र 36 वर्ष)
कल्लूराम चौधरी (उम्र 55 वर्ष)
बॉबी (उम्र 38 वर्ष)
छोटू (उम्र 22 वर्ष)
प्रियांश (उम्र 20 वर्ष)
मनीष धामी (उम्र 40 वर्ष