उत्तरकाशी : धराशाही होने की कगार पर कुपड़ा रोड़ मोटर पुल, पैदल व वाहनों का आवागमन हुआ पूरी तरह ठप्प

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

पहाड़ो पर हो रही मानसुनी बारिस कुछ क्षेत्रों में लोगों के लिए आफत बनकर बरस रही है, बारिस ने कई लोगों की जीवन लीला समाप्त कर दी है तो कहीं ग्रामीणों व श्रधालुओं के लिए आवागमन करने में मुसीबतें ख़डी कर दी है!यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से कुपड़ा-कुणसाला-त्रिखली मोटर मार्ग पर स्थिति मोटर पुल की एप्रोच भारी बारिस से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इस पुल पर आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है!
यमुनोत्री क्षेत्र में रविवार रात को बादल फटने व अतिवृष्टि होने के कारण क्षतिग्रस्त स्याना -कुपड़ा -त्रिखली मोटर मार्ग पर स्थित मोटर पुल आज दोपहर को पूर्ण रूप से आवाजही के लिए बंद हो गया है, अब मोटर पुल की स्थिति इस प्रकार की हो गईं है कि यदि शीघ्र इसका उपचार नहीं किया जाता है तो किसी भी समय यह करोड़ों रूपये की लागत से बना पुल धराशाही हो सकता है! दरअसल रविवार रात को यमुनोत्री क्षेत्र में कई जगहों पर अतिवृष्टि व बादल फटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सम्पर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गये थे, तथा सिलाई बैंड में हुए भारी भू स्खलन की चपेट में आने से नौ मजदूर लापता हो गये थे, जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गये हैँ जबकि सात की तलाश की जा रही है!यह मोटर पुल अब पूरी तरह खतरे में आ गया है, पुल की एक तरफ से एप्रोच खाली हो चुकी है व पुल सिर्फ खूंटे के सहारे खड़ा रह गया है!जिससे ग्रामीणों को अब आवागमन करने में काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है!क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पँवार माहि ने तहसीलदार बड़कोट के माध्यम से उपरोक्त पुल की मरम्मत करने सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *