उत्तरकाशी : 108 सेवा पर तैनात कर्मियों की तत्परता से हुआ महिला का सुरक्षित प्रसव, उच्चधिकारीयों की सराहना

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

बड़कोट/उत्तरकाशी

Emt सचिन आर्य. 03 साल से 108 मे कार्यरत है. चालक नवीन रावत CHC बड़कोट लोकेशन में 05 साल से कार्यरत है। बुधवार को इनके पास सुबह के 09:38 पर डिलीवरी का एक केस आया था। जिसमे की मरीज का नाम – मोनिका / 22 वर्ष / पत्नी अनिल जो कि बनास गांव के थे।

108 स्टाफ को सूचना मिलते ही एंबुलेंस को
बड़कोट से रवाना किया गया। बीच में सिलाई बैंड ओजरी
में रोड स्लाइडिग एंव रोड अवरुद्ध होने के कारण एंबुलेंस को वहीं पर रोकनी पड़ी। मरीज को बनास से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 108 से ओजरी तक पहुंचाया गया! उसके बाद ओजरी में रोड अवरुद्ध होने के कारण मरीज को पैदल मार्ग से भेजा गया। मरीज की हालत बहुत गंभीर थी,तत्पश्चाप 108 स्टाफ बड़कोट के EMT सचिन आर्य एंव
चालक नवींन सिंह अपने एंबुलेंस से स्ट्रक्चर लेकर
पैदल मार्ग को रवाना हुए और मरीज के पास पहुंचे और
वहां का जायजा लिया। मरीज की हालत बहुत गंभीर थी
और उसके बाद 108 स्टाफ बड़कोट के द्वारा मरीज को
स्ट्रक्चर के माध्यम से सिलाई बैंड 108 गाड़ी UKO7GA3168 एंबुलेंस तक पहुंचाया। उसके बाद
मरीज की हालत और गंभीर होने लगी मरिज अस्पताल
तक पहुंचाने से पहले 108 कर्मचारियों को डिलीवरी
इमरजेंसी में एंबुलेंस में ही करवानी पड़ी। जिसमे की
EMT सचिन आर्य (चालक) – नवीन सिंह की
कुशलता और टीमवर्क के कारण जच्चा बच्चा दोनों
सुरक्षित है।

108 के उच्च अधिकारी. (DPO – डॉ नरेंद्र बडोनी ने
EMT सचिन आर्य एंव चालक नवीन सिंह कि सराहना
करते हुए कहा कि इनकी तत्परता और जिम्मेदारी की
भावना के कारण ही आज 108 सेवा पहाड़ी इलाकों में
भी लोगों की जीवन की रक्षा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *