उत्तरकाशी ब्रेकिंग : कार पेड़ से टकराई, दुर्घटना में चार लोग घायल

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 12 जुलाई 2025 को देवीधर के पास एक्सीडेंट होने की सूचना प्राप्त होने पर डुंडा चौकी प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे वाहन संख्या UK 07V.9010 सेंट्रो कार उत्तरकाशी से देवीधर की ओर जा रही थी अनियंत्रित होकर नोलियासौड के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसमें बैठे चारों व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है चारों व्यक्ति वाहन में फंसे होने के कारण गाड़ियों के दरवाजा तोड़कर घायल व्यक्तियों को निकालकर 108 के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय डुंडा भेजा गया जिसमें एक व्यक्ति कि सर में गंभीर छोटे होने के कारण राजकीय चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर किया गया अन्य तीन व्यक्तियों का उपचार राजकीय चिकित्सालय डुंडा में चल रहा है
घायल व्यक्तियों की सूची
1. उत्तम पुत्र सुंदरलाल निवासी बोर्न उत्तरकाशी उम्र 19 वर्ष
2. आशीष भारती पुत्र राकेश भारती निवासी ग्राम ब्याली बड़कोट उम्र 30 वर्ष
3. गगन पुत्र मोहन निवासी बोन उत्तरकाशी उम्र 28 वर्ष
4. कैलाश पुत्र लक्ष्मण निवासी जुणगा धरासू उम्र 30 वर्ष
रेफर किया गया घायल व्यक्ति
गगन पुत्र मोहन निवासी बोन उत्तरकाशी उम्र 28 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *