उत्तराखंड Express ब्यूरो
श्रीनगर गढ़वाल
मंगलवार सुबह गुलदार ने एक 32 वर्षीय युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया!श्रीनगर में फिर गुलदार हुआ सक्रिय,सुबह-सुबह गुलदार ने एक व्यक्ति पर किया हमला।
गंगा दर्शन से आगे पौड़ी रोड़ की बताई जा रही घटना,
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया, बताया जा रहा व्यक्ति गंगा दर्शन से आगे पौड़ी रोड़ पर मजदूरी/ठेकेदारी का कार्य करता है व वहीं अपने कार्य स्थल पर रहता है। सुबह जब वह शौच के लिए जा रहा था उस समय गुलदार ने हमला कर दिया।
व्यक्ति को संयुक्त अस्पताल भर्ती करवाया गया, जिसके बाद उसे अब बेस अस्पताल श्रीकोट सीटी स्कैन के लिए भेज दिया गया है।