जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई है!जिला पंचायत के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा को पराजित कर जीत की हैट्रिक लगाई है! इससे पूर्व बिजल्वाण ने एक बार रामा वार्ड व एक बार हुडोली वार्ड से जिला पंचायत का चुनाव जीता था!जबकि भाजपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने आराकोट जिला पंचायत सीट पर जीत हासिल की है!जिला पंचायत सदस्यों ने चुनाव में वार्ड धारली से सोनिका,नैताला से बबीता रावत ने विजय प्राप्त की।
सालू (अनारक्षित) से ज्योति देवी,
गजौली (अनारक्षित) से कुलदीप सिंह नेगी,मानपुर (महिला) से सरस्वती नाथ ने जीत हासिल की।जबकि मातली (एससी) से हीरा लाल शाह,डुंडा (अनारक्षित) से भरत सिंह बिष्ट,जेमर (अनारक्षित) से मदन लाल,फोल्ड (महिला) से अंशिका जगूड़ी ने जीत हासिल की।
न्यूगांव (महिला) से प्रियंका ने,
गेवला (अनारक्षित) से बुद्धि सिंह ने,
खालसी (महिला) से सरोजबाला ने,
मरगांव (अनारक्षित) से शिवराज सिंह ने,गडोली (एससी महिला) से सरिता,धारकोट (एससी) से दीपेन्द्र कोहली ने जीत दर्ज की।यमुनाघाटी के वाडिया (ओबीसी महिला) से बीना चौहान,स्यालब (एससी महिला) से रेखा जुड़ियाल,ईड़क (ओबीसी) से सुखदेव सिंह रावत ने जीत दर्ज की।तुनालका (ओबीसी) से विजय प्रकाश बँधानी,भकोली (ओबीसी महिला) से प्रियंका थपलियाल,काण्डी डामटा (ओबीसी महिला) से अनीता नेगी ने जीत दर्ज की।हुडोली (एस सी महिला) से कविता शाह,मठ (एस सी महिला) से शोभा बौरियान ने जीत हासिल की।रामा (अनारक्षित) से दीपक बिजल्वाण,कोटगांव (ओबीसी महिला) से रवीना रावत,नानई (एस सी) से पवनदास ने,आराकोट झोटाड़ी (ओबीसी) से रमेश सिंह चौहान,दोणी (अनारक्षित) से अनुप राज ने जीत दर्ज की।