उत्तरकाशी धराली रेसक्यू अपडेट : आज ग्यारह बजे तक 87 लोगों को एयर लिफ्ट कर मातली पहुंचाया गया, मुख्यमंत्री ने रेसक्यू कर लाये गये लोगों से की मुलाक़ात

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

आज सुबह आपदा राहत बचाव कार्य का जायजा लेने. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आइटीबीपी मतली हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पहुंचकर रेस्क्यू किए लोगों से बातचीत की तथा राहत बचाव कार्य में में जुटी एजेंसियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली तथा रेस्क्यू कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश जारी किए।

11 बजे तक कुल 87 लोगों को धराली हर्षिल से आईटीबीपी मातली शिफ्ट किया जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतरता और तीव्र गति से जारी है।

जिला प्रशासन की तत्परता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य धराली,हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्वंय मौजूद है। जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य तीव्र गति से संचालित है। हर्षिल में रुके यात्रियों को सुरक्षित मातली हैलीपैड लाया जा रहा है। सेना,आईटीबीपी,एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस,राजस्व की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *