उत्तरकाशी : एडीएम मुक्ता मिश्र ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोत्री एवं यमुनोत्री का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने धरासू बैंड से लेकर रानाचट्टी तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने रानाचट्टी,स्यानाचट्टी में ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता एवं तत्परता के साथ पूर्ण किए जाए। ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।अपर जिलाधिकारी ने स्यानाचट्टी में यमुना नदी में किए जा रहे चैनलाइजेशन कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को तकनीकी रूप से सुदृढ़ और समयबद्ध रुप से कार्य के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बृजेश तिवारी,मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *