उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून
उत्तरकाशी में राजीव प्रताप सिंह की रहस्यमयी मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर समय परिजनों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना बेहद दुखद है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी दीपम सेठ ने डिप्टी एसपी उत्तरकाशी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की है। यह टीम अब तक मिले सभी सबूतों का बारीकी से विश्लेषण करेगी और हर पहलू की गहन जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी।
इस घटना ने उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही राजीव प्रताप सिंह की मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।