जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला/उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार देर रात को भूकंप का हलका झटका महसूस किया गया!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किये हैँ उनके अनुसार उत्तरकाशी जनपद की पुरोला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार रात को रिक्टर स्केल पर 2.1तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया!जिसका केंद्र पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर गुंदियांट गांव -स्यालुका के मध्य स्थित था!भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है!