जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
जिलाधिकारी की विशेष पहल पर राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर *”सूचना क्रांति के युग में साहित्यिक विमर्श”* थीम पर जनपद के साहित्यकारों का समागम आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने बताया कि जिले के साहित्यकारों को सम्मानित करने और उनकी साहित्यिक कृतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 2 से 9 नवम्बर 2025 के बीच एक दिवसीय कार्यक्रम जिला प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा।
जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि समागम में जिले के स्थायी निवासी साहित्यकार ही पात्र होंगे। उन्हें ऑनलाइन वेब लिंक https://forms.gle/DX15xPXcD22suwUT8 के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में नई पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। इसके अलावा जिले के साहित्यकारों को उनकी साहित्यिक कृतियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुस्तक विमोचन के लिए पुस्तक का नाम भी वेब लिंक पर अपलोड करना होगा।