जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
गत दिन पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त बड़कोट थाना पुलिस ने लाखा मंडल क्षेत्र से पुनः गिरफ्तार किया है!पुलिस थाना बड़कोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान को सफल बनाये जाने हेतु थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठेत के नेतृत्व में 14 जुलाई को बड़कोट पुलिस के द्वारा जसवंत रावत पुत्र श्याम सिंह ग्राम बीफ व सौरभ चौहान पुत्र राजेंद्र चौहान निवासी ग्राम निषणी थाना बड़कोट को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके विरुद्ध थाना बड़कोट में मु0अ0सं0-27/2025/ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त जसवंत व सौरभ चौहान से गहन पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि यमुना घाटी में नवयुवको तक स्मैक किसके माध्यम से पहुँच रही हैं,और उनको यह स्मैक किसने उपलब्ध कराई गई है, तो यह प्रकाश में आया कि देहरादून विकासनगर कुंजाग्रांट में मुस्कान नाम का स्मैक डीलर है, जो स्मैक माफिया हैं जो बहुत ही शातिर किस्म की अपराधी हैं, तथा देहरादून से ही यमुना घाटी के नवयुवको स्मैक सप्लाई(उपलब्ध)कराता है, जिसके एवज में नवयुवकों से काफी धनराशि वसूलता हैं। यह भी प्रकाश में आया कि यमुना घाटी के नवयुवको को स्मैक के दलदल पर डालने में इस माफिया का बड़ा हाथ है। बड़कोट पुलिस के द्वारा मुस्कान स्मैक माफिया की कुंडली खंगाल कर आवश्यक जानकारी जुटाई गई और मुस्कान के विरुद्ध महत्वपूर्ण गवाह एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। थाना बड़कोट टीम उपनिरीक्षक भूपेंद्र रावत एवं हेड कॉन्स्टबल प्रमोद ध्यानी के द्वारा स्मैक माफिया मुस्कान को कुंजाग्राट विकासनगर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना बड़कोट लाया जा रहा तो बर्नीगाड़ के पास उक्त शातिर माफिया के द्वारा लघुशंका करने का बहाना बनाकर भागने का प्रयास भी किया गया किन्तु बड़कोट पुलिस के द्वारा तत्काल सजकता से उक्त स्मैक माफिया के मनसूबे को तोड़ते हुए अभियुक्त मुस्कान को पुनः लाखामण्डल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त मुस्कान थाना बड़कोट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-27/2025/ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था! अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।उक्त मुस्कान स्मैक माफिया/ डीलर के गिरफ्तार होने व जेल जाने से निश्चित ही यमुना घाटी में स्मैक पर अंकुश लगेगा और नवयुवकों का जीवन सुरक्षित रहेगा।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुस्कान पुत्र इसरार निवासी कुंजाग्रांट थाना विकासनगर देहरादून के रूप में की गई है!