*उत्तरकाशी : पर्यटन विभाग के एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स में दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, एक्सपीडिशन हॉस्टल में 30 प्रशिक्षणर्थियों ने किया प्रतिभाग*

 

 

*जयप्रकाश बहुगुणा /उत्तरकाशी*

 

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी, द्वारा पर्यटन विभाग के प्रशिक्षणार्थियों हेतु एक दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सोमवार को जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा मनेरा एक्सपीडिशन हॉस्टल में पर्यटन विभाग के 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 30 प्रशिक्षणार्थियों को एक दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के निर्देशानुसार, तथा जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के. जोशी के पत्र/समन्वय में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के मास्टर ट्रेनर मस्तान भण्डारी द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक जानकारी एवं व्यवहारिक अभ्यास प्रदान किया !जिसमें आपदाओं की प्रकृति एवं प्रकार (भूकंप, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि आदि), सेटेलाइट फोन संचालन की विधियाँ, आपदा से पूर्व, दौरान एवं पश्चात किए जाने वाले सुरक्षात्मक कदम,खोज एवं बचाव उपकरणों का प्रयोग,इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर निर्माण एवं मैन्युअल संचालन,प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर तकनीक, राज्य एवं जनपद स्तरीय आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों की जानकारी आदि दी गई!
प्रशिक्षण के दौरान आपदा जागरूकता से संबंधित पंपलेट्स भी प्रतिभागियों के मध्य वितरित किए गए, जिससे वे आगे भी विषय संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें।आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुंसाई के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया गया। प्रशिक्षण में डीडीएमए की क्विक रिस्पॉन्स टीम , पर्यटन विभाग के प्रशिक्षकगण तथा अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे। यह पहल पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति सजग एवं सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे भविष्य में किसी भी आपातकालीन स्थिति का प्रभावी रूप से सामना कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *