*उत्तरकाशी : विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के दिचली में 24 अक्टूबर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के रा.इ.का. दिचली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रा.इ.का. दिचली में आयोजित इस बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा आसपास व दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को भी कार्यक्रम में सुना जाएगा और उनके त्वरित निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी।

बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को आदेशित किया है कि अपने विकासखंड अधिकारियों के साथ सम्बंधित अभिलेखों के साथ स्वयं अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त जनसुनवाई एवं बहुउद्देशीय शिविर के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को ऑल ओवर इंचार्ज नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपेक्षा की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए शिविर में प्रतिभाग करे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *