उत्तरकाशी -दुखद घटना : बैल के द्वारा महिला को मारने से महिला गंभीर घायल, आंते निकली बाहर

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

 

बड़कोट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गौल में एक महिला को बैल द्वारा मारने के कारण गंभीर रूप से घायल होने की suchna🌹है, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार को समय सांय लगभग 06:30 बजे ग्राम गौल में श्रीमती खजानी देवी पत्नी स्व अतर सिंह को बैल के द्वारा उक्त महिला को मारने से महिला के आंते बाहर आने से गम्भीर घायल हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा उक्त महिला को सी०एच०सी० बडकोट में उपचार हेतु लाया गया जहाँ डॉ० द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया उसके पश्चात महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल देहरादून रैफर किया गया है। डॉ० द्वारा बताया गया है कि वर्तमान में महिला की स्थिति ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *