*उत्तरकाशी : 447 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार*

 

जयप्रकाश बहुगुणा
*पुरोला/उत्तरकाशी*

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थाना प्रभारी को सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एस ओ जी यमुना वैली की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी करते हुए सटीक जानकारी एकत्र कर कल शनिवार की देर सायं को चैकिंग अभियान चलाते हुए मंजियाली मार्ग के पास पुरोला रोड से मनीष कुमार नाम के एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 447 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष कुमार पुत्र जिया लाल निवासी डोभाल गांव,मोरी उत्तरकाशी उम्र–27 वर्ष के रूप में हुई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *