*उत्तरकाशी : आपदा प्रभावित हर्षिल-धराली में स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*धराली/उत्तरकाशी*

कुफलोन चैरिटेबल ट्रस्ट और मंगल क्षेम ट्रस्ट, उत्तरकाशी द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आपदा प्रभावित धराली एवं हर्षिल पी एच सी में स्वास्थ्य और कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में राजीव गांधी कैंसर एवं अनुसंधान संस्थान, दिल्ली तथा गंगा प्रेम हॉस्पिस, रायवाला के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने भाग लिया।कैंसर की रोकथाम एवं प्रारंभिक पहचान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में ऑन्कोलॉजिस्ट, ईएनटी विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सक उपस्थित रहे और ग्रामीणों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की।

शिविर में प्रमुख रूप से मुफ्त स्वास्थ्य जांच,शुगर और बीपी जांच,मुफ्त दवाइयों का वितरण,मुफ्त पैप स्मीयर टेस्ट
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया!शिविर में मुख्य रूप से डॉ. तरनजीत सिंह, जनरल फिजिशियन एवं ऑन्कोलॉजिस्ट, गंगा प्रेम हॉस्पिस,डॉ. आशीष, ईएनटी विशेषज्ञ, राजीव गांधी कैंसर एवं अनुसंधान संस्थान,डॉ. अनुषा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, राजीव गांधी कैंसर एवं अनुसंधान संस्थान ने सेवाएं दी!शिविर के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएँ और पुरुष स्वास्थ्य जांच के लिए पहुँचे। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में कैंसर तथा अन्य गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।क़ुफलों चेरिटेबल ट्रस्ट से रोहिताश थपलियाल एवं अखिल पंत,मंगल क्षेमा ट्रस्ट से पल्लवी शर्मा उपस्थित रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *