

उत्तराखंड Express ब्यूरो
मुकतेश्वर
उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित धारी खण्ड की संस्कृत स्पर्धा पी एम श्री रा इ का कसियालेख में सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गई है।
संस्कृत आशु भाषण में दिव्या डंगवाल रा इ का कसियालेख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शिशु मन्दिर गंगवाचौड़ ने द्वितीय।
संस्कृत समूहगान में रा इ का कसियालेख ने प्रथम स्थान, विद्या मन्दिर ने द्वितीय स्थान, रा इ का सुन्दर खाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।संस्कृत वाद विवाद में रा इ का कसियालेख प्रथम, शिशु वमन्दिर कसियालेख ने द्वितीय।श्लोकोच्चारण में ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल प्रथम , सुन्दर खाल द्वितीय धनाचूली तृतीय स्थान पर रहा।
संस्कृत नृत्य में प्रथम स्थान जीजी आई सी भटेलिया द्वितीय स्थान कसियालेख, तृतीय स्थान विद्या मन्दिर रहा
समूहगान वरिष्ठ में राइका पहाड़पानी प्रथम, कसियालेख द्वितीय ,आइ का पोखराड तृतीय,वरिष्ठ नृत्य में रा इ का कसियालेख प्रथम, द्वितीय धानाचूली तृतीय पहाड़ पानी, वरिष्ठ वर्ग श्लोकोच्चारण में रा इ का पहाड़ पानी प्रथम, पदमपुरी द्वितीय, तृतीय राजकीय महाविद्यालय दोषपानी रहा । सरस्वती वन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, उदघाटन में मुख्यातिथि प्रवीन शर्मा उप प्रबन्धक teri।
विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक थाना मुक्तेश्वर एवं डॉ हिमाचल सिंह राजकीय चिकित्सालय कसियालेख रहे। अध्यक्षता एल डी जोशी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष भालुगाड जलप्रपात राजेन्द्र , smc के सदस्य, अविभावक, विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरन प्रकाश आर्या, प्रमाण पत्र लेखन में मोती लाल। दिनेश चन्द्र, राजेन्द्र पन्त, चंद्रशेखर वर्मा, प्रमिला, शीला, सरस्वती, तारादत्त, इंदू जंगपांगी, डेविना, भुवन सुंठा, पूर्णिमा आदि शिक्षकों ने विभिन्न समितियों, व्यवस्थाओं में योगदान दिया। विभिन्न विद्यालयों से आये निर्णायक एवं दल प्रभारी के रूप में उपस्थित थे। ईश्वरी दत्त पंत ने मंच संचालन किया। खण्ड संयोजक डॉ शक्ति प्रसाद उनियाल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, दल प्रभारियों, तथा व्यवस्था में लगे सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।