जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
वित्त मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुक्रम में देश के समस्त राज्यों / जनपदों में “आपकी ट्रेजरी आपका अधिकार के तहत ‘ अनक्लेम्ड वित्तीय सम्पत्ति, के संदर्भ में अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर जिला अग्रणी बैंक द्वारा उपरोक्त अभियान का आयोजन जनपद उत्तरकाशी में दिनांक 21 नवम्बर 2015 को अपराह्न 12:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के ओडिटोरियम में प्रारम्भ किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य 10 वर्ष या उससे अधिक समय से दावा न की गई वित्तीय सम्पत्तियों को उनके वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाना हैं। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, आरबीआई, एसएलबीसी, म्यूचुअल फंड्स एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी एवं जनपद के समस्त बैकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहेंगे।
शिविर में खाताधारकों को अपनी निष्क्रिय जमा राशि एवं वित्तीय सम्पत्तियों का दावा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शिविर में उपस्थित सभी सदस्यों को वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायेगा।