सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र बेलेश्वर से रैफर गर्भवती महिला के रास्ते में आकस्मिक निधन को लेकर जांच समिति गठित

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

टिहरी

 

18 नवम्बर, 2025 को गर्भवती महिला श्रीमती नीतू देवी पत्नी श्री दीपक पंवार, उम्र-26 वर्ष, निवासी ग्राम श्रीकोट चमियाला, तहसील घनसाली, जिला टिहरी गढ़वाल को परिजनों द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र, बेलेश्वर, घनसाली में लाया गया। चिकित्सालय से रैफर होने के उपरान्त श्रीमती नीतू देवी की रास्ते में ही आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी।

जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने प्रश्नगत प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण की जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, घनसाली की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर समिति को प्रश्नगत प्रकरण की विस्तृत जांच कर जांच आख्या 03 दिन के अन्दर उपलब्ध करने के निर्देश दिए है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *