*उत्तरकाशी : बड़कोट में लोकगायक महेंद्र चौहान, मीना राणा के गीतों पर थिरके दर्शक,सुनिधि व जयदेव ने भी दी मनमोहक प्रस्तुति*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

यमुनाघाटी सांस्कृतिक मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आखरी दिन लोक गायिका मीना राणा और महेंद्र सिंह चौहान के गीतों पर दर्शक खूब झूमे।
शुक्रवार को रामलीला मैदान बड़कोट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने किया तथा दूसरे सत्र का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने किया। इस मौके पर अतिथि सत्कार के बाद रवांई घाटी के लोक गायक महेंद्र सिंह चौहान ने अपने लोक गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी, जिस पर कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद लिया। साथ साथी इस मौके पर लोक गायिका मीना राणा की रंगारंग प्रस्तुतियों का भी दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया। इनके साथ ही रवांई के लोक गायिका सुनिधि चौहान, रामस्वरूप थपलियाल, सचिन बर्मा, जयदेव राणा, हरिमोहन भारती, अमित शर्मा, सज्जन राज आदि लोक गायको ने भी अपने-अपने रंगारंग लोक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरी तथा दर्शकों ने इसका खूब लुफ्त उठाया और मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश भारती ने किया। इस मौके पर यमुनाघाटी सांस्कृतिक मेला समिति के अध्यक्ष दशरथ चौहान, उपाध्यक्ष जयदेव राणा, सचिव दिनेश भारती, मीडिया प्रभारी संजय हराण, मुकेश जोगटा, सजकुमार सावन, अमित शर्मा, विजय चौहान, रितिका शाह, सुरेंद्र रौंटा, रवीना रावत, सुजल सावन, ऋषभ, भूमिका, मीनाक्षी, मानवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *