*जनपद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज: गंगा आरती स्थल पंजाब सिंध क्षेत्र घाट सहित प्रमुख स्थानों पर प्रज्वलित हुए हजारों ‘आशीर्वाद के दीये’*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रथम दिवस गुरुवार को जिले में भक्ति एवं जन-भागीदारी का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित गंगा आरती स्थल पंजाब सिंध क्षेत्र घाट पर नगरपालिका बाड़ाहाट के तत्वाधान में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य एवं दिव्य आयोजन हुआ। सायंकाल में आयोजित दीप प्रज्वलन समारोह के दौरान गंगा घाट दीयों की रोशनी से जगमगा उठा, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास से सराबोर हो गया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों सहित जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और कार्यालयों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्रद्धालुओ और स्थानीय नागरिको ने इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। पवित्र धामों और प्रमुख स्थलों पर एक साथ जले दीयों ने पूरे क्षेत्र को आलोकित करने के साथ-साथ जन-सेवा और सामाजिक कल्याण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।

इस गरिमामय संध्या पर आयोजित गंगा आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान,दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप पंवार, नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने माँ गंगा की आरती कर एवं दीये जलाकर जन सेवा का संकल्प लिया।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि जिले के पावन धामों और पंजाब सिंध घाट सहित अन्य स्थानों पर हजारों दीयों का यह भव्य प्रज्वलन केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि देवभूमि के उज्ज्वल भविष्य और समृद्ध उत्तरकाशी का मार्ग प्रशस्त करने वाला संकल्प है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जन-सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक संचालित हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य जन-सेवा, जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। पंजाब सिंध घाट, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित संपूर्ण जिले में आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक आस्था और जन-भागीदारी का अनुपम प्रतीक है।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा, ईओ नगरपालिका शालिनी चित्रण सहित अन्य अधिकारी प्रेम सिंह पंवार, प्रताप रावत, प्रगति रावत, राजीव बहुगुणा, भरत सिंह बिष्ट, दीपेन्द्र कोहली,राजेंद्र गंगाडी, हरीश डंगवाल, जिला गंगा समिति के पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *