*महाशिवरात्रि पर्व पर बद्रीपुर शिवमंदिर में शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जोगीवाला के बद्रीपुर में प्राचीन शिवमंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ के पूजन के लिए भक्तजन बेलपत्र, पुष्प, बेर व जलपात्र आदि लेकर लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आये। इस मौके पर पूर्व संध्या में ही शिवमंदिर को रंगीन लाइटों के द्वारा अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिवमंदिर मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पंडित पुरुषोत्तम दत्त उनियाल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति ही ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवभक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए पंक्तिबद्ध हो गये थे। इस दौरान मंदिर का संपूर्ण वातावरण भक्तिभाव से सराबोर रहा। क्षेत्र के पार्षद वीरेंद्र वालिया ने समस्त क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। साईं सृजन पटल के संस्थापक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने भी इस पावन पर्व पर बधाई देते हुए कहा कि भोलेनाथ सभी का कल्याण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *