उत्तरकाशी ब्रेकिंग : देर रात को आग लगने से आवासीय भवन जलकर खाक

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

शनिवार रात को अचानक लगी आग से दो लोगों के आवासीय भवन जलकर खाक हो गये!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को समय लगभग रात्रि 09:30 बजे तहसील भटवाडी के ग्राम सैंज में श्री मनोज मिनान पुत्र मायादास मिनान एवं श्री विनोद मिनान पुत्र श्री मायादास मिनान के आवासीय भवन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना प्राप्त होने के पश्चात उक्त स्थान हेतु पुलिस/फायर सर्विस, एस०डी०आर०एफ० एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके हेतु रवाना हुई । पुलिस, फायर, एस०डी०आर०एफ० टीमों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है। उक्त आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि / पशुहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण संभवतः शार्ट सर्किट बताया गया है। पुलिस. एस०डी०आर०एफ० एवं राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा घटना का स्थलीय निरीक्षण आदि की र्कावाही गतिमान है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *