उत्तरकाशी : बसंतोत्स्व – कुंड की जातर गंगनानी में हुआ जिला पत्रकार गोष्ठी का आयोजन, मिडिया की भूमिका व मेले की दिशा -दशा पर हुई परिचर्चा

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

बड़कोट /उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी बड़कोट में आयोजित पांच दिवसीय बसंतोत्स्व (कुंड की जातर ) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न जनपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ! सोमवार को दर्जाधारी राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जशोदा राणा ने मेले में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया!मेले के चौथे दिन मेले के आयोजक जिला पंचायत द्वारा मेला सभागार में आयोजित पत्रकार गोष्ठी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये पत्रकारों ने प्रतिभाग किया !मेले की दिशा व दशा पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मेला स्थल पर मूलभूत सुविधाओं को विकसित कर भव्य तरीके से सुस्सजित किया जाना चाहिए! आधुनिकता की दौड़ में पौराणिक मेले, जातर अपना वास्तविक सांस्कृतिक स्वरूप को खो रहे हैं, जो कि हमारी पौराणिक संस्कृति को सहेजने के लिए चिंतनीय है !वक्ताओं ने कहा कि मेलों को आधुनिक स्वरूप देते हुए उनकी पौराणिकता भी बनी रहनी चाहिए !स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले इन मेलों में स्थानीय उत्पादों व पारम्परिक पकवानों, वेश -भूषाओं को बढ़ावा मिलना चाहिए, जिससे यहां की स्थानीय लोक परम्पराओं से देश दुनियाँ परिचित हो सके साथ ही यहां के स्थानीय उत्पादकों को अपना उत्पाद बेचने को बाजार उपलब्ध हो सके, जिससे उत्पादकों की आर्थिकी भी मजबूत हो सके !पत्रकारों ने जिला पंचायत को मेले के स्वरूप को और अधिक बेहतर करने के लिए अन्य भी कई सुझाव दिये ! गोष्ठी में उपस्थित जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी व सदस्यों ने पत्रकारों के सुझावों को वरियता देकर बोर्ड बैठक में रखने का आश्वासन दिया!गोष्ठी में जिला पंचायत विजय बँधानी, श्रीमती सरिता वर्धन, प्रशासनिक अधिकारी अरुण चौहान, वीरेंद्र वर्धन, सुरेश राणा तथा जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री सुरेंद्र नौटियाल , दिनेश रावत, बलबीर परमार , तिलक रमोला , सुभाष रावत , जयप्रकाश बहुगुणा, , द्वारिका सेमवाल, महावीर राणा, सूर्यप्रकाश, भगत सिंह, भगवती रतूड़ी, , पृथ्वी नैथानी, नितिन चौहान, सचिन नौटियाल,आशीष मिश्रा, शंकर गुसांईं,उपेंद्र असवाल, मदन पैन्यूली, अरविन्द थपलियाल, सोबन असवाल, राकेश रतूड़ी, विनोद रावत, , दीपक नौटियाल, संदीप चौहान, नितिन रमोला,संजय हरण, नरेश रावत,आदि शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *