*उत्तरकाशी : जिला न्यायालय व जज को मिली बम से उडाने का धमकी भरा मेल,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट,न्यायालय परिसरों में चलाया सघन चैकिंग अभियान*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

जिला न्यायालय परिसर को बम से उडाने की धमकी का ई मेल संदेश आने से उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया!आनन -फानन में पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसीयां हरकत में आई व न्यायलय परिसर को खाली करवाया गया!पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिला न्यायाधीश उत्तरकाशी के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी की ऑफिसियल मेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस व इंटेलीजेन्स के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया, एतिहात के तौर पर न्यायालय परिसर को खाली करवाकर वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी के साथ दमकल व एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गयी हैं। टेक्निकल निरीक्षण हेतु बीडीएस की टीमें पहुँच रही हैं। एसपी उत्तरकाशी के कडे निर्देशों पर उत्तरकाशी के सभी न्यायालय परिसरों में पुलिस, इंटेलिजेन्स आदि की टीमें मुस्तैद हैं। लगातार प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा आमजनमानस से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुये बताया गया है कि उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एसओपी के अंतर्गत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश गण, एसडीएम भटवाड़ी, सीओ उत्तरकाशी, निरीक्षक एल आई यू , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित पुलिस, फायर व आपदा प्रबंधन से सम्बंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


*न्यायालय परिसर में पहुंची बीडीएस व डॉग स्कवाड की टीम*

, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है। बीडीएस व डॉग स्कवाड की टीम द्वारा उत्तरकाशी न्यायालय परिसर में पहुंचकर कोर्ट परिसर का टेक्निकल मुआयना किया जा रहा है। न्यायालय परिसर में सघन चैकिंग व फ्रिस्किंग की कार्यवाही जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व इंटेलिजेन्स की टीमें मुस्तैद हैं। धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर आईटी एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *