जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट / उत्तरकाशी*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित विशेष अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत आज विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत नंदगांव के इंटर कॉलेज खरादी में भव्य बहुउद्देशीय शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री गीता राम गौड़, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी की उपस्थिति में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया।
शिविर में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 18 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। शिविर में सड़क, विद्युत, पेयजल आदि की समस्याओं ग्रामीणों द्वारा उठाई गई। नौगांव में स्वास्थ्य सुविधाएं को सुदृढ़ करने की मांग पर पुरोला से चिकित्सक को तैनाती करने के निर्देश दिए गए। हाईटेंशन विद्युत तारों की शिफ्टिंग की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी ने दो दिन में प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। बुजुर्ग व्यक्ति की नए विद्युत संयोजन की मांग पर संबंधित अधिकारी को तत्काल संयोजन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग से संबंधित विधवा, दिव्यांग पेंशन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया।
न्याय पंचायत नन्दगांव के इंटर कॉलेज खरादी में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 03 जाति,आय,स्थाई प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 18, पंचायतीराज विभाग द्वारा 20 लोगो को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। कृषि विभाग द्वारा 12 लोगो को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कृषि उपकरण वितरित किए तथा उद्यान विभाग द्वारा 10 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 विभागीय योजनाओं की जानकारी, सहकारिता विभाग द्वारा 12 लोगो को योजनाओं की जानकारी और नैनो डीएपी और यूरिया की जानकारी उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई। आयुष विभाग द्वारा 07 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 08 पूर्व सैनिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान से क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है। “सरकार खुद हमारे द्वार आई है,” यह भाव ग्रामीणों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल रहा है तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर दर्जाधारी राज्यमंत्री गीता राम गौड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, कमला जुड़ियाल अनुसूचित मोर्चा भाजपा, अतोल रावत पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष, प्रवीण असवाल, जिला पंचायत सदस्य बीना चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह,उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।