*भालू ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, गंभीर घायल महिला हायर सेंटर रेफर*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चंबा/टिहरी

मानव वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं, कहीं गुलदार हमला कर रहा है तो कहीं भालू!चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर चंबा से करीब 12 किलोमीटर दूर सुल्याधार नसेथ निवासी एक महिला को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, यहां तक की भालू ने सामने से हमला कर उसकी आंख तक निकाल दी। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और किसी तरह भालू को वहां से भगाकर उन्होंने महिला को सड़क तक पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा गया, जहां से उसके अन्यत्र अस्पताल के लिए रैफर किए जाने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिन दोपहर को सुल्याधार निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी बबलू उम्र 40 वर्ष नसेथ तोक में घास काटने पहुंची तो वहां मौजूद भालू ने महिला पर सीधा हमला कर दिया, उसने सामने से महिला पर हमला कर उसकी आंख तक निकाल दी। जिससे महिला दर्द से चिल्ला उठी। महिला की चीख पुकार सुनकर नजदीक के लोग एकत्र हुए और किसी तरह भालू को वहां से भगाया। उन्होंने उपचार के लिए महिला को अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान जुगड़ गांव संगीता राणा व सामाजिक कार्यकर्ता विजेंद्र राणा ने वन विभाग से घायल महिला का सही उपचार करवाने व उसे आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *