प्रधान संगठन ने यमुनाघाटी क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का मुवावजा देने की मांग की

पुरोला

पुरोला, मोरी, बड़कोट तहसील क्षेत्र में शनिवार व रविवार को हुई भीषण ओलावृष्टि से काश्तकारों और बागवानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के किसान हताश और निराश हैं।

प्रधान संगठन पुरोला ब्लॉक ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश रमोला को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में बागवानी सहित मटर आदि नगदी फसलों को व्यापक क्षति हुई है, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। कहा कि जनहित और किसान हित को देखते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभाव से राहत कार्य शुरू करने की मांग की। वंही क्षेत्र के किसानों व बागवानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ज्ञापन देने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष त्रिलोक बिजल्वाण,राजेश, सतपाल,अनोप रावत, बलवंत सिंह,लोकेंद्र चौहान,महेंद्र कुमार, आदि प्रधान व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *