
जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
उतरकाशी भाजपा द्वारा आयोजित दो-दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का बड़कोट के एक होटल में प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहर प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा जिला प्रभारी नवीन ठाकुर, जिला सह प्रभारी विनोद रतूड़ी जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।अलग अलग सत्रों को वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय विचार को लेकर जनता के सम्मुख जा कर सता की प्राप्ति करता है।आज देश के पास क्या क्या चुनौती है इस को समझने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
यह प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रव्यापी सांगठनिक पहल है।जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, ‘एकात्म मानववाद’, और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित करना है। यह अभियान मंडल और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाया जा रहा है।
प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों, इतिहास और राष्ट्रवादी विचारधारा का ज्ञान देना केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना।
कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के सही उपयोग और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से तकनीकी रूप से सक्षम बनाना।
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का क्षमतावर्धन करना।आज हम सब का सौभाग्य है कि हम सभी उस प्रार्टी के कार्यकर्ता है जिसके पास आज कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यकारणी, कार्यलय, ओर समर्पण के माध्यम से कोष भी है।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,सभी मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष, महामंत्री के साथ सभी अपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।