*उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य ब्यवस्थाओं पर वायरल वीडियो का डीएम ने लिया संज्ञान, सीएमओ का स्पष्टीकरण तलब*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

 

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के प्रथम धाम यमुनोत्री में स्वास्थ्य ब्यवस्थाओं की स्थिति पर कपाट खुलने से एक दिन पहले सोशल मिडिया पर एक महिला द्वारा वायरल किये गये वीडियो का जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने संज्ञान लिया है, जिलाधिकारी ने अब्यवस्थाओं के संबंध में उत्तरकाशी के मुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है!तथा उक्त प्रकरण की जाँच करने के लिए उपजिलाधिकारी बड़कोट को निर्देश जारी किये हैं!विदित रहे कि यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से एक दिन पहले 18 अप्रैल को देहरादून से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु खरसाली में पैर फिसलने के कारण घायल हो गई थी, जिस पर उनके साथ आई एक अन्य महिला ने वीडियो जारी कर यमुनोत्री क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी ब्यवस्थाओं को कोसते हुए गंभीर आरोप जिला प्रशासन व सरकार पर लगाए थे!अब जिला प्रशासन द्वारा उक्त प्रकरण का संज्ञान लिया गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *