*उत्तरकाशी : टेम्पो दुर्घटना में दो लोग घायल, एक हायर सेंटर रेफर*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*पुरोला /उत्तरकाशी*

नौगांव -पुरोला मोटरमार्ग पर एक टेम्पो (छोटा हाथी )के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो ब्यक्ति घायल हो गये!गंभीर रूप से घायल एक ब्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है!दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो पुरोला से नौगांव की तरफ आ रहा था!
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां वह उपचाराधीन हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलार सायं करीब 5 बजे पुरोला से नौगांव की ओर आ रहा टेम्पो यू के 10 सी ए -1359 नौगांव -पुरोला मोटरमार्ग पर निकट लिसा डिपो के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर कमल नदी में जा गिरा। वाहन में चालक महिपाल (50) पुत्र राजेंद्र राणा और सुरेश (45) पुत्र जागेश्वर डोभाल निवासी चक्रगांव,नगर पालिका बड़कोट वार्ड–7 सवार थे। हादसे में दोनों को चोटें आई है। घायलों को वाहन से निकालकर एंबुलेंस की मदद से उप जिलाचिकित्सालय पुरोला में भर्ती कराया गया । जहां डाक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया । चालक महिपाल के पैर में चोटें आईं है। उनको हायर सेंटर रैफर किया गया है। सुरेश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *