*उत्तरकाशी : बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में टॉप-10 में जिले के तीन मेधावियों ने बनाया अपना स्थान, जिलाधिकारी ने दी बधाई व शुभकामनायें*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। जनपद के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में टॉप-10 में जिले के 03 मेधावियों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रदर्शित करती है।
उत्तराखंड बोर्ड द्वारा जारी हाईस्कूल के परिणाम में जनपद से इशांत कोठारी द्वारा 500 में से 490 अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान, प्रांजल सिंह द्वारा 484/500 अंकों के साथ 5वा स्थान और रानी द्वारा 483/500 अंकों के साथ 6वा स्थान प्राप्त किया गया।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपनी लगन और निरंतर प्रयास से वे आगे भी निरंतर सफलता प्राप्त करें और जिले का नाम रोशन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *